सीमित अवधि के लिए मिलेगी अतिरिक्त रेल सुविधा
त्योहारी सीजन से पहले रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत. नई दिल्ली और सुपौल के बीच रोजाना चलने वाली स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है, जो उत्तर प्रदेश और बिहार के कई प्रमुख शहरों को सीधे जोड़ेगी. सीमित अवधि के लिए चलने वाली इस ट्रेन का पूरा शेड्यूल, रूट, स्टॉपेज और कोच व्यवस्था भी जारी कर दी गई है.
सीमित अवधि के लिए मिलेगी अतिरिक्त रेल सुविधा
दिल्ली में रह रहे उत्तर प्रदेश और बिहार के लाखों यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने नई सुविधा शुरू की है. उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली और बिहार के सुपौल के बीच प्रतिदिन चलने वाली स्पेशल ट्रेन संचालित करने की घोषणा की है. यह ट्रेन 6 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलेगी और इस दौरान दोनों दिशाओं में रोजाना सेवा देगी.
ट्रेन संख्या और संचालन का पूरा शेड्यूल
- नई दिल्ली से सुपौल जाने वाली ट्रेन संख्या 04072 नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल 6 अगस्त से 30 सितंबर तक प्रतिदिन रात 9:35 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:35 बजे सुपौल पहुंचेगी.
- वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04071 सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल रोजाना सुबह 7:45 बजे सुपौल से प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 3:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.
यह भी पढ़ें- दिल्ली-उत्तराखंड का सफर होगा सुपरफास्ट, नमो भारत पर सर्वे शुरू, किन 9 शहरों से गुजरेगी ट्रेन?
यूपी और बिहार के इन प्रमुख स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव
यात्रा के दौरान यह स्पेशल ट्रेन…
- गाजियाबाद
- अलीगढ़
- टुंडला
- इटावा
- गोविंदपुरी
- प्रयागराज जंक्शन
- वाराणसी
- औंड़िहार जंक्शन
- गाजीपुर सिटी
- बलिया, सुरेमनपुर
- छपरा, सोनपुर
- हाजीपुर
- शाहपुर पटोरी
- बरौनी जंक्शन
- बेगुसराय
- खगड़िया
- मानसी जंक्शन
- बख्तियारपुर
- और सहरसा रेलवे स्टेशन पर ठहरेगी.
- इसके बाद ट्रेन अपने अंतिम गंतव्य सुपौल पहुंचेगी.
नई दिल्ली से सुपौल तक किस स्टेशन से कब खुलेगी ट्रेन
नई दिल्ली से चलने के बाद ट्रेन…
- गाजियाबाद से रात 10:12 बजे
- अलीगढ़ से 1:20 बजे
- टुंडला से 3:22 बजे
- इटावा से 4:40 बजे
- गोविंदपुरी से 6:55 बजे
- प्रयागराज जंक्शन से 11:55 बजे
- वाराणसी से 2:45 बजे
- औंड़िहार जंक्शन से 3:27 बजे
- गाजीपुर सिटी से 4:25 बजे
- बलिया से 5:25 बजे
- सुरेमनपुर से 6:05 बजे
- छपरा से 7:30 बजे
- सोनपुर से 8:55 बजे
- हाजीपुर से 9:10 बजे
- शाहपुर पटोरी से 10:12 बजे
- बरौनी जंक्शन से 12:45 बजे
- बेगुसराय से 1:05 बजे
- खगड़िया से 2:20 बजे
- मानसी जंक्शन से 2:42 बजे
- बख्तियारपुर से 3:12 बजे
- और सहरसा से 3:55 बजे प्रस्थान करेगी.
सुपौल से नई दिल्ली लौटने वाली ट्रेन का टाइम टेबल
सुपौल से नई दिल्ली के लिए रवाना होने वाली ट्रेन…
- सहरसा से सुबह 9:45 बजे
- बख्तियारपुर से 10:10 बजे
- मानसी जंक्शन से 10:55 बजे
- खगड़िया से 11:07 बजे
- बेगुसराय से 11:40 बजे
- बरौनी जंक्शन से 12:30 बजे
- शाहपुर पटोरी से 1:32 बजे
- हाजीपुर से 2:55 बजे
- सोनपुर से 3:07 बजे
- छपरा से 5:20 बजे
- सुरेमनपुर से 5:57 बजे
- बलिया से 6:39 बजे
- गाजीपुर सिटी से 8:15 बजे
- औंड़िहार जंक्शन से 9:05 बजे
- वाराणसी से 10:40 बजे
- प्रयागराज जंक्शन से रात 1:45 बजे
- गोविंदपुरी से सुबह 6:15 बजे
- इटावा से 8:12 बजे
- टुंडला से 10:22 बजे
- अलीगढ़ से 11:32 बजे
- और से दोपहर 1:59 बजे प्रस्थान करने के बाद नई दिल्ली पहुंचेगी.
करीब 33 घंटे में पूरा होगा 1250 किलोमीटर का सफर
नई दिल्ली और सुपौल के बीच लगभग 1250 किलोमीटर की दूरी तय करने में इस स्पेशल ट्रेन को करीब 33 घंटे का समय लगेगा. यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए गए हैं. इनमें थर्ड एसी के 3 कोच, स्लीपर श्रेणी के 8 कोच और जनरल श्रेणी के 4 कोच शामिल हैं. इससे आरक्षित और अनारक्षित दोनों वर्ग के यात्रियों को यात्रा का विकल्प मिलेगा.
