अगर आपने समय रहते e-KYC पूरी नहीं कराई तो घरेलू रेट पर गैस सिलेंडर बुक कराने में परेशानी आ सकती है
LPG e-KYC Process: अगर आप घर में LPG गैस सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं तो सरकारी तेल कंपनियों ने सभी घरेलू LPG कंज्यूमर्स के लिए अब आधार कार्ड से ऑनलाइन पहचान कन्फर्म करना बहुत जरूरी कर दिया है. इसके लिए 15 अगस्त 2026 तक का समय दिया गया है. अगर आपने समय रहते e-KYC पूरी नहीं कराई तो घरेलू रेट पर गैस सिलेंडर बुक कराने में परेशानी आ सकती है. यानी यह काम निपटाने के लिए अब आपके पास 7 से 8 दिन ही बचे हैं.
